उत्तराखण्ड हरिद्वार

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून,28,11,2025

 

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के शिवलोक हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर स्वर्गीय भट्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत भट्ट के पुत्र ललित भट्ट सहित शोकाकुल परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवाकर भट्ट ने आजीवन उत्तराखंड के सम्मान, अधिकारों और समग्र विकास के लिए काम किया। अग्रणी राज्यांदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

Related posts

ब्लैकलिस्टट् फर्म देगी उत्तराखंड में रोजगार, एक और छलावा

उत्तराखण्ड : कुछ मिनटों में बनाएं ये चॉकलेट डेजर्ट, जानिए इनकी रेसिपी

सीएम धामी ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Leave a Comment