पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थराज पुष्कर स्थित विश्वप्रसिद्ध ब्रह्माजी मंदिर में की पूजा-अर्चना  

देहरादून,23,,11,2025

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने  कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है।

Related posts

उत्तराखंड में बनी बॉलीवुड फिल्म ‘5 सितंबर’ होगी 18 जुलाई को रिलीज

admin

धनुष की कारा की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, नेटफ्लिक्स ने मोटी रकम में खरीदे राइट्स

admin

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को मुख्यमंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

admin

Leave a Comment