उत्तराखण्ड

पौड़ी : पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

पौड़ी-गढ़वाल,22,11,2025

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के घंडियाल गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में पकड़े गए गुलदार को रेंज दफ्तर लाया गया है। घंडियाल में बीती 15 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। गुलदार के पिंजरे में कैद हो जाने स ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी और भी गुलदार घुम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पिंजरे में पकड़ा गुलदार ही हमलावर था, यह भी साफ नहीं हो पाया है। वन विभाग ने गुलदार के हमले के बाद घंडियाल में भी पिंजरे लगाने के साथ ही टीम भी तैनात की थी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया है कि घंडियाल में गुलदार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। फिलहाल घंडियाल से गुलदार को रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके बाद गुलदार का मेडिकल करवाया जा रहा है। पकड़ा गया गुलदार करीब 2 साल का है। गुलदार का डीएन जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related posts

गजब:15 हजार की नौकरी करने वाला सेल्‍समैन था ठेके का मालिक

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाये जायेंगे: मुख्यमंत्री

भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करें युवा, अब नहीं होगी कोई धांधली : सीएम

Leave a Comment