पर्वत संकल्प
मनोरंजन

मोनालिसा ने बिजुरिया गाने पर साड़ी में डांस करते हुए वीडियो किया शेयर

मनोरंजन,15,10,2025

 

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह च्बिजुरियाज् गाने पर साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, थोड़ा डांसिंग मूड में, शॉट्स के बीच में और आखिर में इस गाने पर साड़ी में डांस करना।
मोनालिसा का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
च्बिजुरियाज् गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इस गाने पर रील्स बनाकर इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। यह गाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म च्सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीज् का है, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को मशहूर गायक सोनू निगम और असीस कौर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसका संगीत तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया है। गाने के बोल भी सोनू निगम और तनिष्क बागची की जोड़ी ने लिखे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि च्बिजुरियाज् का मूल संस्करण साल 1999 में रिलीज हुआ था। यह सोनू निगम के म्यूजिक एल्बम च्मौसमज् का सुपरहिट गाना था, जिसे सोनू निगम ने खुद गाया और लिखा था। उस समय इसका संगीत रवि पवार ने तैयार किया था, और यह गाना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। अब इसके नए वर्जन ने फिर से धूम मचा दी है।
फिल्म च्सनी संस्कारी की तुलसी कुमारीज् का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है और 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी और इसके गाने दर्शकों को खूब भा रहे हैं।

Related posts

प्रणय गीत — अनुराधा पाण्डेय

admin

कन्नप्पा से अक्षय कुमार का फस्र्ट लुक आउट, हाथ में त्रिशूल-माथे पर भस्म-नीलकंठ महादेव के रुद्र अवतार में नजर आए खिलाड़ी

हिमाचल की अहिदा सरमाई बनीं मिस इंडिया डाऊन सिंड्रोम फर्स्ट रनरअप

Leave a Comment