पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड : नाबालिग पोती से दुष्कर्म का आरोपी दादा गिरफ्तार

 

नैनीताल,ParvatSankalp,07,06,2022

 

नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म के आरोपी दादा को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दादा के खिलाफ थाने में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में परिजनों द्वारा 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी चंद्र फरार था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पॉक्सो न्यायालय हल्द्वानी में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उप निरीक्षक राजकुमारी, चंद्र सिंह बोरा रहे।

Related posts

पूरी रात सोने से बाद भी सुबह बेड से उठने का मन नहीं करत है तो आपको है ये गंभीर परेशानी…जानिए

सीएम धामी ने किया  उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया  

admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी ने साधा भाजपा पर निशाना कहा मंहगाई की मार से जनता त्रस्त

Leave a Comment