पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने को कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

Parvatsankalp,09,01,2023

ऋषिकेश। 26 जनवरी से उत्तराखंड में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को जौलीग्रांट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। बैठक में पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा कि 26 जनवरी से उत्तराखंड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। इस यात्रा में विधानसभा, नगर, बूथ तक कमेटी बनाई जाएगी। इस यात्रा के जरिए क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की नीतियों और ऐतिहासिक कार्यों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, जयेंद्र रमोला, गौरव सिंह, प्रभु लाल बहुगुणा, राजपाल खरोला, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, करतार नेगी, हाजी अमीर हसन, महेंद्र भट्ट, राहुल सैनी, आशिक अली, सावन राठौर, आरिफ अली आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पीएम मोदी के आदि कैलास-ओम पर्वत दर्शन के बाद पहुंचे भक्तजन, यात्रा रूट पर कई डेंजन जोन; ये रखें सावधानी

भूमि विवाद और लकड़ी कटान का मामले ने पकड़ा तूल दोबारा पेमाईश को पहुंचे तहसीलदार साहब, 05 मीटर भूमि निकली सरकारी अब 03 अक्टूबर को होगा जॉइंट इंस्पेक्शन

admin

सेहत : कमर के दर्द से परेशान हैं तो जरूर करें ये चार एक्सरसाइज, तुरंत मिलेगा छुटकारा

Leave a Comment