पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

लाखामंडल में 10 मिनट बस स्टे की मांग

विकासनगर, parvatsankalp,18,11,2022

जौनसार जन कल्याण विकास समिति लाखामंडल ने परिवहन मंत्री चंदनराम दास को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि देहरादून से हनोल जाने वाली रोडवेज बस सेवा को दस मिनट के लिए देवभूमि लाखामंडल में स्टे कराया जाय। बताया कि लाखामंडल में बारह मास देश विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। जिनमें कई लोग लाखामंडल महासू दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। बस सेवा स्टे होने से लोगों को लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में समिति की अध्यक्ष बचना शर्मा, कपिल शर्मा, नारायण सिंह राणा, प्रदीप जोशी, कृपाल चौहान, अतर जोशी, अजयपाल चौहान आदि शामिल रहे।

Related posts

देहरादून : सीएम धामी ने लिया प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित पिथौरागढ़ भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा

1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का शिलान्यास  

admin

तीन बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, पांच की मौत, दो गंभीर घायल  

Leave a Comment