पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बजट आवंटन की जांच की मांग पर अड़े विपक्षी सदस्य

बागेश्वर,11,11,2022

जिला पंचायत उपाध्यक्ष समेत आठ जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को धरना दिया। उन्होंने जिला पंचायत के बजट आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया। जिसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जिला पंचायत परिसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में सदस्यों ने तीसरे दिन धरना दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में बजट की बंदरबांट हो रही है। सदस्यों के साथ पुलिस के माध्यम से अभद्रता कराई जा रही है। जिसकी अभी तक जांच नहीं हो सकी है। जिससे जिला पंचायत सदस्यों की गरिमा और अपमान हो रहा है। बीते 21 अक्तूबर को आयोजित बैठक में बजट पारित किया गया। जिसमें भारी अनियमितता हुई है। इसके अलावा पूर्व में भी कई अनियमितताएं हैं। उनकी जांच लंबित है। सदस्यों ने कहा कि वह मांगें पूरी होने के बाद ही धरने से उठेंगे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बंदना ऐठानी, गोपा धपोला, पूजा आर्य, इंदिरा परिहार, रूपा कोरंगा, सुरेंद्र खेतवाल, रेखा देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागेश्वर : नम आंखों से दी दिवंगत कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास को अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री धामी ने किया नाबार्ड के तत्वावधान में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में किसाऊ कारपोरेशन लि0 एवं बांध प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक हुई

Leave a Comment