उत्तराखण्ड

मसूरी में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मसूरी, Parvatsankalp,12,10,2022

मसूरी में बुधवार को दोपहर 12.30 बजे करीब भारी बारिश के साथ ही ओले गिरे। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मसूरी में बुधवार सुबह से अच्छी धूप खिली थी, लेकिन अचानक मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। बाजार में करवाचौथ की खरीदारी को लेकर रौनक थी, लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से खरीदारी में खलल पड़ा। पर्यटक भी होटलों में लौट गए। बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की थी।

Related posts

जिलाधिकारी ने  किया औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ  

admin

वन्यजीव हमलों पर महिला कांग्रेस ने  किया वन मुख्यालय पर प्रदर्शन

admin

अब होगा दुश्मन पर वार, कंगना रनौत की तेजस का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

Leave a Comment