पर्वत संकल्प
Uncategorized

पर्वतारोहियों की दम घुटने से हुई मौत

उत्तरकाशी, Parvatsankalp,07,2022

द्रौपदी डांडा टू में एवलांच हादसे में मृतक 04 लोगों के शवों को शुक्रवार को डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप से पहले हर्षिल तथा इसके बाद दोपहर को उत्तरकाशी लाया गया। जहां पर सभी लोगों का पंचनामा भरकर पीएम किया गया। शवों की पीएम रिपोर्ट में सभी पर्वतरोहियों की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। गत मंगलवार को निम का एडवांस कोर्स करने गए 42 सदस्य दल द्रोपदी डांडा टू में एवलांच की चपेट में आ गया। इस हादसे में 29 लोग हताहतत हो गए। जिनमें 03 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 26 के शव बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को हादसे में मृतक भटवाड़ी ब्लॉक निवासी प्रशिक्षक सविता कंसवाल व नवमी रावत सहित अल्मोड़ा निवासी प्रशिक्षु अजय बिष्ट तथा शिमला निवासी शिवम कैंथोला का शव रेस्क्यू करने के चौथे दिन बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों के चार सदस्य टीम ने सभी का पोस्टमार्टम किया। सीएमओ डा. केएस चौहान ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सभी पर्वतरोहियों की मौत दम घुटने से हुई है।

Related posts

डीएम समस्या सुनते हुए,निर्विवाद विरासतन एवं दाखिल खारिज प्रकरण पर निर्धारित समयावधि में हो अमलः डीएम

admin

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बैंगन, घर लाने से पहले एक बार जान लें ये बात

admin

जोशीमठ के सितूण में स्थित माता सीता के 04 दशक एवं 02 वर्ष बाद हो रहे महायज्ञ में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था : मुख्यमंत्री

Leave a Comment