पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 3 नए कोराना केस

उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या 163 रह गई है। वहीं, किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.79% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,04,058 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99,795 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95.90% है। वहीं, इस साल अब तक 332 मरीजों की मौत हुई है। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 2 और नैनीताल में 1 नये कोरोना केस मिला हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में आज कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।

Related posts

शौर्य दिवस के रूप में मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया नमन

चमोली : बदरीनाथ धाम पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत-चीन बॉर्डर पर जवानों की हौसला अफजाई

राष्ट्रपति और पीएम चखेंगे मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची का स्वाद

Leave a Comment