उत्तराखण्ड क्राइम

हरिद्वार : चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार किया

हरिद्वार, Parvatsankalp,19,08,2022

नगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाईक समेत गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि बीती 16 अगस्त को अंकुर डबराल ने पंजाब एण्ड सिंध बैंक के पास से उसकी बाईक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का आकलन तथा मुखबिर की सूचना पर शिवलाल निवासी खड़खड़ी को चोरी की गयी बाईक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राकेंद्र कठैथ, रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल रमेश चौहान व बृजमोहन शामिल रहे।

Related posts

पीएनबी ने अपनी एनआरआई सेवाओं को मजबूत किया: 24*7 एनआरआई ग्राहक सेवा केंद्र और नई पेशकश शुरू की

भुड्डी ग्रामसभा क्षेत्र में हुआ मॉंई मेडिपॉइंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया श्रमिक सुविधा केन्द्र का उद्घाटन

admin

Leave a Comment