पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बदामवाला क्षेत्र में एक साथ 9 सांप मिलने से मचा हड़कंप

विकासनगर के बदामवाला क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर की दीवार के अंदर से अचानक कई सांप निकलने लगे। सांपों को देखकर घर के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू कार्य से जुड़े आदिल मिर्जा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद घर की दीवार के अंदर छिपे कुल 9 सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
आदिल मिर्जा ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Related posts

भीषण गर्मी के बीच चमोली में बारिश से तबाही, घरों में घुसा बरसाती पानी-मलबे में दबीं गाड़ियां  

admin

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दरबार साहिब में टेका मत्था

admin

आईशैडो लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है पूरा लुक

admin

Leave a Comment