पर्वत संकल्प
दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल वनतारा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल वनतारा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के जामनगर में वन्य जीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास की अनूठी पहल वनतारा का उद्घाटन किया। श्री अनंत अंबानी और उनकी टीम के सहानुभूतिशील प्रयासों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वनतारा पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जानवरों के लिए सुरक्षित पर्यावास प्रदान करता है।

 मोदी ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“वनतारा नामक एक अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल का उद्घाटन किया, जो पारिस्थितिकी स्थिरता और वन्यजीव कल्याण को बढ़ावा देते हुए जीव-जन्तुओं के लिए एक सुरक्षित पर्यावास प्रदान करती है। मैं इस अत्यंत सहानुभूतिशील प्रयास के लिए श्री अनंत अंबानी और उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं।”

“वनतारा जैसा प्रयास वाकई सराहनीय है, यह हमारे सदियों पुराने लोकाचार का जीवंत उदाहरण है कि हम उन जीव-जन्तुओं की भी रक्षा करते हैं जो इस पृथ्वी पर हमारे साथ रहते हैं। यहां कुछ झलकियां हैं…”

“जामनगर में वनतारा की मेरी यात्रा की कुछ और झलकियां।”

Related posts

दिल्ली में 1723 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

admin

वन भूमि को रैखिक परियोजनाओं के लिए कम नहीं करने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

admin

भारत की शानदार कामयाबी: कैसे प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना रहा है

admin

Leave a Comment