उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड : 725 एनसीसी कैडेट्स ने प्रयोगात्मक परीक्षा में लिया हिस्सा

रुड़की(आरएनएस)।  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी की वरिष्ठ स्कन्ध के बी प्रमाण पत्र प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। जहां वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपर की ओर से बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर लगभग 725 एनसीसी कैडेट्स ने प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा का आयोजन कर्नल कुंदन शर्मा, सेना मेडल एवं कर्नल गौरव प्रसाद नौगाई के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया। प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्रिल, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट- बैटल क्राफ्ट और करेंट अफेयर्स आदि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कर्नल कुंदन शर्मा ने परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं का ऐसा संगठन है। जिसका उद्देश्य युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता प्रदान करना है।

Related posts

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य आज ग्रहण करेंगे पदभार, हवन-पूजन के बाद संभालेंगे जिम्‍मेदारी

admin

सर्दियों में प्यास कम लगना भी हो सकता है खतरनाक, त्वचा और मस्तिष्क पर पड़ता है बुरा असर

admin

रोजाना एक हरे सेब का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

Leave a Comment