पर्वत संकल्प
विदेश

न्यूयॉर्क ; महिला रिपोर्टर की दिलकश आवाज के फैन हुए ट्रंप; बोले- ‘ब्यूटीफुल वॉइस’, शांति से रहिए

न्यूयॉर्क ,06 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अफगानिस्तान की एक महिला रिपोर्टर की तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की इस महिला रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, इसी दौरान ट्रंप ने कुछ ऐसा कर दिया कि उस रिपोर्टर समेत वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अफगानिस्तान की एक महिला रिपोर्टर के सवाल को टालते हुए कहा,’आपकी आवाज़ और लहजा बहुत खूबसूरत है, लेकिन मैं आपकी बात समझ नहीं पा रहा हूंज् शुभकामनाएं, शांति से रहिए।’ यह घटना उस समय हुई जब ट्रंप अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने एक बार फिर अमेरिका की अफगानिस्तान से वापसी को अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक दिन बताया। अफगानिस्तान पर बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने 2019 में कैंप डेविड में तालिबान नेताओं से मिलने की योजना बनाई थी, लेकिन एक अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद यह मीटिंग रद्द कर दी। उन्होंने कहा कि तालिबान की हिंसा ने शांति के सभी रास्ते बंद कर दिए। ट्रंप का मानना है कि अमेरिका को अफगानिस्तान में मजबूत मौजूदगी बनाए रखनी चाहिए थी ताकि देश का भविष्य बेहतर हो सकता।

Related posts

बाड़मेर: 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, बीएसएफ ने बॉर्डर के पास पकड़ा हथियारों का जखीरा

प्राकृतिक आपदाओं के समक्ष मनुष्य बेबस : योगेश कुमार गोयल

admin

भयावह आग की चपेट में हॉलीवुड इलाका : विनीत नारायण

Leave a Comment