पर्वत संकल्प
देहरादून

देहरादून : शहर में तेजी से बढ़ रहे हैं, ईवी चार्जिंग स्टेशन

देहरादून दिनांक 22,01,2025 । जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी  चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं।
डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग के लिए पर्याप्त  सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई थी। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके क्रम में 6 स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि एक पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।जिलाधिकारी ने उक्त सभी स्टेशनों पर सौंदर्यकरण का कार्य एवं फास्ट चार्जिंग उपकरण से संजोने के दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के प्रयास से प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  विगत दिनों जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में तीनों स्टेशन बनकर तैयार हो रहे हैं। ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रबंधक सागर चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर सभी चार्जिंग स्टेशनों सौंदर्यकरण एवं सुरक्षा कार्य भी गतिमान हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री का बयान संवेदना नहीं, जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है : गोदियाल

admin

एबीवीपी के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री से  भेंट की

admin

अवैध लिंग परीक्षण पर शिकंजाः पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश  

admin

Leave a Comment