पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

कैबिनेट रेखा आर्या ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन  

देहरादून,11,08,2022

 

 

महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने केदारपुरम स्थित बाल निकेतन पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन बनाया। उन्होंने बच्चों को रक्षा सूत्र बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया। कैबिनेट मंत्री आर्या गुरुवार सुबह बाल निकेतन पहुंची और मिठाई वितरित कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन की रक्षा और सम्मान का प्रतीक है। रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परम्परा भाई-बहन के विश्वास और प्रेम को दर्शाती है।

कैबिनेट मंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। आर्या ने बच्चों को अपना स्नेह और प्यार देते हुए कहा कि उनकी बुआ उनके साथ है, खुद को कभी अनाथ न समझें। आर्या ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सदैव कोशिश रहती है कि अनाथ बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। आर्या ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। वहीं, आजादी के अमृत महोत्सव पर होने वाले तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।

Related posts

घर पर पेडिक्योर करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

admin

अल्मोड़ा : कल्याणिका पब्लिक स्कूल लमगड़ा में थानाध्यक्ष ने आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया  

Leave a Comment