पर्वत संकल्प
हरिद्वार

ऑपरेशन कालनेमी: हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 45 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी  

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने 45 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ये सभी आरोपी आमजन की धार्मिक आस्था का दोहन कर रहे थे और खुद को साधु-संत बताकर जनता को भ्रमित कर रहे थे। ऑपरेशन कालनेमि के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के शहर और देहात क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें सीओ से लेकर सिपाही तक शामिल हैं। ये टीमें सीधे एसएसपी को रिपोर्ट कर रही हैं। हरिद्वार पुलिस द्वारा गठित देहात क्षेत्र की टीम ने सबसे पहले कलियर क्षेत्र में कार्रवाई कर छह ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, कोलकाता और मध्य प्रदेश के निवासी शामिल हैं, जो अलग-अलग साधु वेश में भ्रम फैलाकर डेरा जमाए हुए थे। शहर क्षेत्र की तीन टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर से 13, थाना श्यामपुर से 18 और थाना कनखल से 8 ढोंगी बाबाओं को दबोचा। पकड़े गए इन नकली बाबाओं में कोई खुद को योगी बता रहा था तो कोई साधु और फक्कड़ का चोला पहनकर भीख मांग रहा था।

Related posts

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

आईजी और कुंभ के नोडल अधिकारी निलेश भरणे ने की कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

admin

हरिद्वार : श्रीमहंत रविन्द्र पुरी पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के फिर सचिव बने  

admin

Leave a Comment