पर्वत संकल्प
Uncategorized

राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून(आरएनएस)। मंगलवार को राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्ष और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने सहभागिता की और उपस्थित सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में रंगों की बहार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। पारंपरिक होली गीतों, लोकनृत्यों ने वातावरण को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर ने होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के प्रयोग और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में राजभवन की महिला अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भाग लिया और होली की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. अंजलि सिंह, पूजा मारवाह, अंजू डिमरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

पेन-पेंसिल होल्डर बनाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके

admin

चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक करें यह उपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

admin

मकरंद देशपांडे और बृजेंद्र काला स्टार ‘जान अभी बाकी है’ का ट्रेलर लॉन्च

admin

Leave a Comment