पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पशुपालकों को फिर मिलेगा पशु बीमा योजना का लाभ

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले के पशुपालकों को जल्द ही पशु बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। करीब दो साल से पशुपालकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब पशुपालन विभाग ने दोबारा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा के साथ आर्थिक नुकसान से राहत मिलने की उम्मीद है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि विभाग की ओर से पशुपालकों को शीघ्र ही बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत पालतू पशुओं की बीमारी या दुर्घटना के कारण मौत होने पर बीमा का लाभ दिया जाएगा।
पशुपालकों के ऋण ब्याज का 90 प्रतिशत भुगतान करेगा विभाग
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत पशुपालन के लिए ऋण लेने वाले पशुपालकों को अब ब्याज में राहत मिलेगी। पशुपालन विभाग की ओर से ऋण पर लगने वाले ब्याज का 90 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। पिछले एक साल से पशुपालकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब पशुपालन मंत्रालय ने इस पर पुनर्विचार करते हुए योजना का लाभ फिर से देने का निर्णय लिया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। ऋण लेने वाले पशुपालकों को तीन साल तक ब्याज का 90 प्रतिशत भुगतान पशुपालन विभाग की ओर से किया जाएगा।

Related posts

9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹146.32 करोड़ की पेंशन

admin

सीएम धामी की युवाओं से अपील नशे को मजबूती से कहें “ना”, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित

admin

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा  

admin

Leave a Comment