पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

ड्रोन नहीं, गाड़ी में तेल नहीं… आखिर कैसे रुकेगा अवैध खनन?

देहरादून/कालसी। जनपद देहरादून के कालसी क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के सरकारी दावों के बावजूद खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कालसी आरक्षित वन के कक्ष संख्या-29 में दिनदहाड़े अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के कारण प्रभावी कार्रवाई करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ ने बताया कि निगरानी के लिए ड्रोन उपलब्ध नहीं कराया गया है और विभागीय वाहन के संचालन के लिए पर्याप्त ईंधन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाना चुनौती बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आरक्षित वन क्षेत्र में पर्यावरणीय क्षति और बढ़ सकती है। उन्होंने शासन और वन विभाग से अवैध खनन पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा निगरानी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में वन विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया मिलना अभी शेष है।

Related posts

कई दिनों तक ताजा बना रह सकता है धनिया और पुदीना, ऐसे करें स्टोर

admin

विभिन्न समस्याओं लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन  

admin

विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल  झील परिक्षेत्र में पौध रोपण किया

admin

Leave a Comment