पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल  

बागेश्वर(आरएनएस)।  कांडा-कमस्यार क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ। कमस्यार घाटी के बनेगांव में एक सूखा चीड़ का विशाल पेड़ बंशीधर कांडपाल के मकान पर गिर गया। हादसे के समय घर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था, जिससे वहां मौजूद सात लोग घायल हो गए। मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान मकान के ऊपर पेड़ गिरने से छत क्षतिग्रस्त हो गई और घर के अंदर भजन-कीर्तन में शामिल लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दीपा देवी (39), प्रेमा देवी (50), हंसी देवी (55), तुलसी देवी (48), मीना देवी (36), लीला देवी (50) तथा मोहन चंद्र (60) घायल हो गए। सभी को सीएचसी कांडा पहुंचाया गया, जहां से मीना देवी और हंसी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान कुंती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा और सूरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग की है। तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का उपचार चल रहा है।

Related posts

मलबे में दबकर मां और बच्चों की मौत, पर मरते-मरते भी जिंदा रही ममता

admin

अल्मोड़ा : मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने किया पुतला दहन

admin

“वसुधैव कुटुम्बकम्” की गूंज

admin

Leave a Comment