पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी को गणना फॉर्म सौंपा

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना फॉर्म सौंपा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड भोजनमाता संगठन ने की बैठक

फायरिंग और पथराव मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार 

संदिग्ध अवस्था में दारोगा की बेटी का खून से सना शव मिला  

Leave a Comment