पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

6 करोड़ लागत और कमाई 50 करोड़ के पार, धुरंधर 2 के आगे फिल्म ‘यूथÓ कर रही छप्पर फाड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की सीक्वल फिल्म ‘धुरंधर 2Ó राज कर रही है. इस फिल्म के साथ ही 19 मार्च को एक और साउथ की मामूली बजट में बनी फिल्म ‘यूथÓ भी रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात ये है कि ‘धुरंधर 2Ó की सुनामी के आगे ‘यूथÓ न केवल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है बल्कि शानदार कमाई भी कर रही है. यहां तक की तीसरे वीकेंड पस भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप हैं. यहां ‘यूथÓ का अब तक का कलेक्शन जान सकते हैं.
‘यूथÓ में केन करुणास ने लीड रोल प्ले किया है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड में कमाई में काफ़ी बढ़ोतरी देखी. सैकनिल्क के मुताबिक, 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) यूथ ने लगभग 1.85 करोड़ कमाए, जिससे वीकेंड के लिए बेस तैयार हो गया. इसके बाद 17वें दिन (तीसरे शनिवार) को कलेक्शन में थोड़ा सुधार हुआ और इसने लगभग  1.92 करोड़ कमाए.
सबसे बड़ा उछाल 18वें दिन (तीसरे रविवार) को आया, जब फिल्म ने लगभग 2.00 करोड़ कमाए.  वीकेंड में हुई कमाई के साथ, ‘यूथÓ ने अब शानदार नंबर हासिल कर लिए हैं. फिल्म का टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 55.52 करोड़ है, जबकि इंडिया नेट लगभग 48.39 करोड़ हो गया है. ये फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. 18वें दिन इंटरनेशनल लेवल पर इसने 0.15 करोड़ और जोड़े जिससे इसका इंटरनेशनल आंकड़ा  11.00 करोड़ हो गया. अब, फिल्म का वर्ल्डवाइड आंकड़ा  66.52 करोड़ है.  ये तमिल मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही. खास बात ये है कि इसे कम बजट में बनाया गया था इसकी कास्ट में कोई स्टार चेहरा भी नहीं था.
बता दें कि यूथ ने अपने होम मार्केट में सबसे अच्छा परफॉर्म किया, जहां इसने लगभग 42.25 करोड़ कमाए. मूवी को कर्नाटक से लगभग 3.75 करोड़ मिले, जबकि तेलुगु राज्यों ने 3.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ कंट्रीब्यूशन दिया, बाकी इंडियन मार्केट ने टोटल टैली में लगभग 1.25 करोड़ का कंट्रीब्यूशन दिया है.
इस कॉमेडी ड्रामा ‘यूथÓ में केन करुणास के अलावा सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार, प्रियांशी यादव और मीनाक्षी दिनेश जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. केन करुणास ने इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है.

Related posts

सर्दी के मौसम में आप चुन सकती हैं इन रंगों वाली नेल पॉलिश, हाथ लगेंगे सुंदर

admin

दर्दनाक सड़क हादसा: शिमला बाईपास पर बस पलटने से 1 छात्र समेत 2 की दर्दनाक मौत  

admin

किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति, वर्षों पुराना गतिरोध समाप्त

admin

Leave a Comment