उत्तराखण्ड

देहरादून में  ‘चार साल बेमिसाल’ का जश्न, परेड ग्राउंड में उमड़ेगी भीड़, रूट डायवर्जन जारी

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के जश्न को लेकर 23 मार्च (सोमवार) को परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर का रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो जाम की झंझट से बचने के लिए इस ट्रैफिक प्लान को जरूर देख लें। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि परेड ग्राउंड के चारों ओर आउटर और इनर कॉर्डन बनाकर 14 बैरियर लगाए गए हैं। आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए विक्रम और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट और ड्रॉप प्वाइंट:   मसूरी-राजपुर रोड से आने वाले वाहन मसूरी डायवर्जन, ग्रेट वेल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉनवेंट तिराहा लोगों को छोड़ेंगे। वाहन बन्नु स्कूल में पार्क होंगे। वापसी का पिकअप प्वाइंट आईआरडीटी, सर्वे चौक के पास रहेगा।विकासनगर, चकराता से आने वाले वाहन बल्लूपुर चौक, किशननगर, बिंदाल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर लोगों को छोड़ेंगे। वाहन बन्नु स्कूल में पार्क होंगे। वापसी का पिकअप प्वाइंट कनक चौक रहेगा। रुड़की, आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी, धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर लोगों को छोड़ेंगे। पार्किंग रेसकोर्स में होगी। पिकअप प्वाइंट भी बुद्धा चौक रहेगा।रायपुर की ओर से आने वाले वाहन चूना भट्ठा से आकर आईआरडीटी सर्वे चौक के पास लोगों को छोड़ेंगे। बन्नू स्कूल में पार्क होंगे। होगी। पिकअप प्वाइंट भी छोड़ने का स्थान होगा। डोईवाला की ओर से आने वाहन रिस्पना, धर्मपुर, सीएमआई, बुद्धा चौक होते हुए लैंसडौन चौक के पास लोगों को छोड़कर यहां एक साइड पार्क होंगे। वापसी में भी लैंसडौन चौक से लोगों को बैठाएंगे।सहस्रधारा रोड की ओर से आने वाले वाहन सर्वे चौक होते हुए कानवेंट तिराहे पर लोगों को छोड़ेंगे। इसके बाद बन्नू स्कूल में पार्क होंगे। पिकअप प्वाइंट भी कानवेंट तिराहा होगा।
विक्रम-मैजिक डायवर्जन व्यवस्था:  रायपुर रूट-सहस्रधारा रोड पर चलने वाले सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगे।धर्मपुर रूट के तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।आईएसबीटी और कांवली रूट के रेलवे गेट से ही वापस भेजे जाएंगे।प्रेमनगर रूट के प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।राजपुर रूट के ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के रूट में बदलाव:   आईएसबीटी से राजपुर रोड रूट की बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक से वापस दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए आराघर की ओर भेजी जाएंगी।रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड होते हुए घंटाघर से भेजी जाएंगी।
परेड ग्राउंड को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए दो स्तर पर बैरियर लगाए जाएंगे। आउटर बैरियर: सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा। इनर बैरियर: रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कॉनवेंट तिराहा।
यह हैं पार्किंग: बसें गुरुद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स, रेंजर्स ग्राउंड और गुरुनानक स्कूल ग्राउंड में।कार और दोपहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस, खेल मैदान परेड ग्राउंड, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, डूंगा हाउस, श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट, मंगला देवी स्कूल पार्किंग और परेड ग्राउंड खेल मैदान के रैंप पर।

Related posts

अतिथि शिक्षकों को मण्डल परिवर्तन का मिलेगा मौका:  डॉ. धन सिंह रावत  

सीएम धामी ने  स्व. चंद्रशेखर भट्टेवाले के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि  दी

केले के छिलके फेंकने की बजाय उनका इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

admin

Leave a Comment