पर्वत संकल्प
हरिद्वार

आईजी और कुंभ के नोडल अधिकारी निलेश भरणे ने की कुंभ की तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार,26,09,2025

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक और कुंभ के नोडल अधिकारी डॉ. निलेश आनंद भरणें हरिद्वार पहुंचे और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। सीसीआर में आयोजित बैठक में आगामी मेले की व्यापकता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए कईं विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नोडल अधिकारी ने उपलब्ध पुलिस जनशक्ति एवं अतिरिक्त आवश्यकता, निर्माण कार्यों एवं अधोसंरचना की जरूरत आदि पर भी चर्चा की और अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने उपलब्ध उपकरण एवं अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता, मेला ड्यूटी के लिए पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण की योजना और कुंभ मेला संबंधी प्रस्तावों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।
नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक फोर्स, अधोसंरचना एवं प्रशिक्षण से संबंधित रोडमैप शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके।
बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी गढ़वाल से आए पुलिस अधिकारी, एसपी सिक्योरिटी मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 40वीं पीएसी तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित एसडीआरएफ, एटीसी, पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ऑपरेशन कालनेमी: हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 45 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी  

admin

अल्ट्रा पुअर महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

admin

हरिद्वार : एनएच,334 हरिद्वार,फेरुपुर खंड का संयुक्त निरीक्षण: सड़क सुरक्षा सुधार और भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध की अनुशंसा

admin

Leave a Comment