पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ब्यूटीफुल आईज सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शनिवार को सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के सब कॉन्टेस्ट मिस बॉडी ब्यूटीफुल और मिस ब्यूटीफुल आईज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बॉडी और आंखों को खूबसूरत रखने के लिए किए जाने वाले उपाय बताए।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी मिस उत्तराखंड-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को मोहब्बेवाला स्थित लक्जरी राइड शो रूम में  सब कॉन्टेस्ट आयोजित हुए।जिसमें देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।  इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि जुलाई माह में ही मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। उन्होंने ये भी बताया कि पहली बार  मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। वही प्रतिभागी भी इसको लेकर बेहद उत्साहित है।
इस मौके पर जजेज की भूमिका में जजेस  मिस उत्तराखंड 2024 की चैथी रनरअप कशिश गोयल, मिस ब्यूटीफुल आईज 2024 आशी धीमान
मिस एशियाटिक उत्तराखंड अनन्या भंडारी उपस्थित थे। साथ ही  लक्जरी राइड के मालिक सौरव जैन,विकास बल्यान,कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, फोटोग्राफर ललित सैनी, छाप प्रिंटेड ब्रांड से ऋचा अहलावत,न्यू एरा से राजीव कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

माँ, बेटी व पुलिस के विवाद का राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान: गलत के विरुद्ध होगी कार्रवाई

admin

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं: डॉ. धन सिंह रावत

admin

सीईओ ने आयोग की नई पहलों के बारे में दी जानकारी,सचिवालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम में दी विस्तृत जानकारी

admin

Leave a Comment