उत्तराखण्ड

गंगा स्वच्छता गोमुख यात्रा के लिए कलश पूजन किया

ऋषिकेश(आरएनएस)। गंगा स्वच्छता गोमुख कलश यात्रा मंगलवार को शुरू होगी। जिसके लिए सोमवार को धार्मिंक अनुष्ठान कर कलश पूजन किया गया। इस दौरान संतों ने मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना भी की। सोमवार को श्रीरामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर संस्कार योगशाला के संयुक्त तत्वावधान में त्रिवेणीघाट में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिसमें 24 जून से शुरू होने वाली गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के कलश का पूजन किया गया। गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि पांच दिवसीय यात्रा गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा का यह कलश हृषिकेश नारायण भरत मंदिर में रखा जाएगा। 24 जून को श्रीभरत मंदिर से गोमुख यात्रा प्रारंभ होगी। इस यात्रा में विभिन्न पडावों में आने वाले गांवों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा और जगह जगह पौधरोपण भी किया जाएगा। इस दौरान अहमदाबाद विमान हादसा, केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना आदि में मृत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए गंगा में दुग्धाभिषेक भी किया गया। मौके पर स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य महाराज, भरत मंदिर के पीठाधीश्वर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी विजयानंद सरस्वती महाराज, स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी आलोक हरि महाराज, स्वामी श्याम दास महाराज, स्वामी नामदेव महाराज, स्वामी करुणा शरण, स्वामी परमानंद दास महाराज, योगीराज नवीन जोशी, महंत रामकृपाल दास, आचार्य दिनेश सेमल्टी, मेयर शंभू पासवान, आशुतोष महाराज, वरुण शर्मा, विनोद अग्रवाल, गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, राजीव मोहन अग्रवाल, अजय गर्ग, ललित जिंदल, अनीता ममंगाई, मदन मोहन शर्मा, राहुल शर्मा, योगेश पाहवा, दिनेश सती, संजय भट्ट, कपिल गुप्ता, जतन स्वरूप भटनागर, प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

admin

स्किन को भारी हानि पहुंचा सकते है डियोड्रेंट, खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

राष्ट्रीय खेलों के दृष्टिगत योगासन हेतु हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया दौरा

Leave a Comment