पर्वत संकल्प
मनोरंजन महाराष्ट्र

बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 की कमाई में इजाफा, घरेलू आंकड़ा 150 करोड़ से हुआ पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 227.7 करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगी हुई है। फिल्म की रिलीज को 10 दिन पूरे हो चुके हैं और पहले दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है।
इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म ने टिकट खिड़की पर लंबी छलांग लगाई है।
आइए जानें हाउसफुल 5 ने 10वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।
बॉक्स ऑफिस का लेखा-जोखा रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.75 करोड़ रुपये हो गया है।
इस फिल्म को करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 5 का सामना कमल हासन की ठग लाइफ और राजकुमार राव की भूल चूक माफ से हो रहा है।
वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन मेकर्स ने ऑफिशियली शेयर किया है जिसके मुताबकि टोटल कलेक्शन  227.7 करोड़ हो गया है.
हाउसफुल 5 की रविवार को हिंदी में ऑक्यूपेंसी 23.93 प्रतिशत रही. जिसमें मॉर्निंग शो 9.29 प्रतिशत और नाइट शो 22.1 प्रतिशत रही. वहीं हाउसफुल 5 बी की ऑक्यूपेंसी 16.69 प्रतिशत रही.
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त जैसी बेहतरीन कास्ट है. यह फिल्म तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है.
फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दो क्लाईमैक्स हैं. हाउसफुल फ्रैंचाइज की पांचवीं फिल्म एक लग्जरी क्रूज शिप पर सेट है. इस शिप में एक अरबपति को रहस्यमय तरीके से मार दिया जाता है. इसके बाद हत्या करने वाले आरोपी को ढूंढने के बीच भरपूर कॉमेडी और ड्रामा होता है. हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी की प्रिंट में दोनों में क्लाईमैक्स अलग-अलग दिखाए गए हैं जिसको लेकर दर्शक एक्साइटमेंट में फिल्म देखने जा रहे हैं.

Related posts

सिल्क साड़ी में जाह्नवी कपूर ने बिखेरा जलवा, ट्रेडिशनल आउटफिट में लगाया बोल्डनेस का तड़का

admin

मनोरंजन : जेलर 2 पर विद्या बालन बोलीं-तड़का सबने लगाया पर असली जायका तो रजनीकांत ही हैं

admin

बस सही प्रोजेक्ट चुनना चाहती हूं: सई मांजरेकर

admin

Leave a Comment