देहरादून

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त  

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष  विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर उनके देहराखास स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

पूर्ति विभाग 72 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती को राशन देने में कर रहा था आनाकानी; फिर शुरू हुआ डीएम का एक्शन

admin

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

admin

नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने  की पद एवं गोपनीयता की शपथ

admin

Leave a Comment