पर्वत संकल्प
Uncategorized

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं, पूर्व सरकार की फिजूलखर्ची से बिगड़ी अर्थव्यवस्था

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रदेश पर बढ़ते कर्ज का बोझ चिंता का विषय है। प्रदेश में बागवानी और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इनका दोहन करने की आवश्यकता है। सरकार प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में बागवानी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है इसको भी बढ़ावा देने की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट इस दिशा में सार्थक सिद्ध होगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन और फिजूलखर्ची की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी। पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश में डबल इंजन सरकार का दावा तो करती रही पर केंद्र की सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही दी। अब भाजपा को अपने किए की लोगों से माफी मांगते हुए प्रदेश के विकास में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए।

Related posts

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

admin

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का बनेगा रिकार्ड

admin

उत्तराखंड में जनवरी से सितम्बर 2025 तक कटे 8643 चालान, 2405 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

admin

Leave a Comment