पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

गांधी पार्क में मजदूरों का सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित

रुद्रपुर(आरएनएस)। अपेक्स बिल्डसिस लिमिटेड सिडकुल पंतनगर की नीलामी (औक्शन) में निर्धारित शर्तों के अनुसार उत्पादन कार्य शुरू कराने और पूर्व के 103 स्थाई मजदूरों की सवेतन कार्यबहाली की मांग को लेकर एरा (अपेक्स) श्रमिक संगठन के तत्वावधान में गांधी पार्क में रविवार को मजदूर सत्याग्रह का आयोजन किया गया। श्रमिक संगठन के नेताओं और कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दिल्ली शाखा के आदेश के तहत हुई नीलामी में यह स्पष्ट किया गया था कि पुराने मजदूरों की बहाली सुनिश्चित की जाएगी। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया की शर्तों के अनुसार कारखाने में उत्पादन कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए और नीलामी में शामिल शर्तों के अनुसार सभी पूर्व 103 स्थाई मजदूरों को सवेतन पुनर्नियुक्त किए जाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मजदूरों ने प्रशासन और नीलामी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से अपील की है कि वे शीघ्र हस्तक्षेप करें और न्याय दिलाएं। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में मजदूरों और उनके परिवारों ने भाग लिया।

Related posts

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होगी एकता मार्च

admin

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया  डाकरा गुरुद्वारा में 20 केवी क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन  

admin

बदामवाला क्षेत्र में एक साथ 9 सांप मिलने से मचा हड़कंप

parvatsankalp_editor

Leave a Comment