पर्वत संकल्प
अल्मोड़ा

आरयूडीएन विश्वविद्यालय और एसएसजे विवि के मध्य हुआ एमओयू

अल्मोड़ा(आरएनएस)। रूस की पैट्रिस लुंबा पीपुल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बीच शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों को लेकर एमओयू हस्ताक्षर हो गए हैं। एमओयू में विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने हस्ताक्षर किये और दस्तावेज को रूस स्थित शैक्षणिक संस्थान को भेज दिए गए हैं। एमओयू के हस्ताक्षर होने के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, अनामय आश्रम के आशुतोष स्ट्रॉबेल, समन्वयक, आरयूडीएन विश्वविद्यालय आशुतोष उपस्थित रहे। रूस स्थित संस्थान से एमओयू होने से उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र की संस्कृति, पर्यावरण, भारत और रूस के सांस्कृतिक संबंध, पर्यावरण परिवर्तन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, दक्षिणी-एशियाई देशों के आध्यत्मिक पर्यटन को लेकर गहन शोध होंगे। एमओयू के होने के उपरांत भारत और रूस के  सांस्कृतिक सहयोग, आईटी सहयोग को समझने में भी आसानी होगी। एमओयू होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और आरयूडीएन विश्वविद्यालय के प्रो. विटाली ए. डेनिलोव ने प्रसन्नता जताई।

Related posts

राजकीय इण्टर कॉलेज बसेड़ी में छात्र छात्राओं व कॉलेज स्टाफ ने किया योग

admin

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक बैठक में उपलब्धियों का रखा ब्योरा, तीन नई शाखाएँ खुलेंगी

admin

आईजी कुमाऊं ने अल्मोड़ा में अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन कर दिए निर्देश

admin

Leave a Comment