पर्वत संकल्प
क्राइम हरिद्वार

नाबालिग को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को बरामद कर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि 13 जनवरी को मोहल्ला एक महिला ने शिकायत दी थी। बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री 12 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। बताया कि 21 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ताबिश निवासी कस्बा बढापुर मोहल्ला सतियान थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर हाल पता पीठ बाजार ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर बिजनौर ले गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया है।

Related posts

ऑपरेशन कालनेमी: हरिद्वार पुलिस का एक्शन, 45 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी  

admin

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच ने किया मुख्यमंत्री धामी को सम्मानित  

admin

सेहत : सर्दियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें मूली के पत्ते, मिलेंगे कई विटामिन और मिनरल्स

Leave a Comment