पर्वत संकल्प
क्राइम हरिद्वार

हरिद्वार : दहेज में 25 लाख न मिलने पर उत्पीड़न का आरोप

हरिद्वार(आरएनएस)। शिवालिक नगर क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाकर कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला हेल्प लाइन को दी गई शिकायत में शिवालिक नगर निवासी शिप्रा त्यागी सेठी पुत्री भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में प्रभजोत पाल सिंह, निवासी तृतीय तल पर्यावरण अपार्टमेंट विकास पुरी दिल्ली के साथ हुई थी। आरोप है कि अगले ही दिन उसकी सास आशा सेठी ने दहेज में दिए गए जेवरात अपने पास रख लिए थे। आरोप है कि दहेज में 25 लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी गई। उसके गर्भवती होने के दौरान पिता ने पांच लाख की रकम दे दी। उसके बाद उसने पुत्र को जन्म दिया।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ-श्रीमद् भागवत कथा को वर्चुअली सम्बोधित किया  

admin

खेल पर्यटन का तीर्थ बना उत्तराखंडः रेखा आर्या

admin

हरिद्वार : एनएच,334 हरिद्वार,फेरुपुर खंड का संयुक्त निरीक्षण: सड़क सुरक्षा सुधार और भारी वाहनों पर दिन में प्रतिबंध की अनुशंसा

admin

Leave a Comment