पर्वत संकल्प
देहरादून

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल और आयोग के अन्य सदस्यों ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल और आयोग के अन्य सदस्यों ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। इस दौरान उन्होंने आयोग द्वारा वर्षभर में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं, चयन प्रक्रियाओं और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
राज्यपाल ने आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने कहा कि आयोग के पास राज्य के लिए उत्कृष्ट और योग्य मानव संसाधन चयनित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्धता को पूर्ण पालन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आयोग टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचारों को अपनाते हुए अपनी कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के प्रयास करें। इस अवसर पर आयोग के सदस्य अनिल कुमार राणा, श्री मनोज सिंह रावत, श्रीमती नन्दी राजू श्रीवास्तव, डॉ. ऋचा गौड़, सचिव गिरधारी सिंह रावत, परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

जनदर्शन, रोजगार, शिक्षा, न्याय, भरणपोषण सरीखे फैसले त्वरित; साक्षात

admin

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, गांव-गांव पहुंचेगा भाजपा संगठन

admin

अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यूजी कोर्स : पेसल वीड

admin

Leave a Comment