पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए

हरिद्वार(आरएनएस)। जिला योजना समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह आदेश विधायक रवि बहादुर की शिकायत पर दिए। इसके साथ ही जल संस्थान और नलकूप विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि तेजी से गिरते भूदृजल स्तर का साइंटिफिक आंकलन किया जाए। घटते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए ही हैंडपंप और नलकूप की गहराई निर्धारित की जाए ताकि कोई भी नल सूख न सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों और जनप्रतिनिधियों को हाइड्रोपोनिक तकनीकी से रूबरू कराया जाए। ताकि पानी की बचत हो सकें।

Related posts

बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

admin

सितारगंज की सड़कें और गलियां बारिश से जलमग्न  

स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और जीवन दर्शन समाज को निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं : रक्षा मंत्री

admin

Leave a Comment