पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हरिद्वार : पंचायतीराज विभाग को मिलेंगे 14 करोड़

हरिद्वार(आरएनएस)।  डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और सीडीओ प्रतीक जैन ने बताया कि जिला योजना वर्ष 2024-25 के तहत सहकारिता, पंचायतीराज, राजकीय सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के दायित्व और चालू कार्यों के सापेक्ष धनराशि 8.50 करोड़ बजट प्रस्तावित है। वचनबद्ध और आंशिक मरम्मत मद के सापेक्ष 32.18 करोड़ और नए कार्यों के सापेक्ष 26.66 करोड़ की धनराशि रखी गई है। नए कार्यों के तहत पंचायतीराज विभाग को 14 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 6 करोड़, सिंचाई विभाग को 6 करोड़, कृषि विभाग को 3.50 करोड़ और उद्यान विभाग को 3.55 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। कुल परिव्यय की करीब 50 फीसदी धनराशि से पुराने कार्य होंगे। परिव्यय की करीब 20 फीसदी धनराशि 14.06 करोड़ से अधिक स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। शेष 50 फीसदी धनराशि से पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, पेजयल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा कल्याण, पर्यटन आदि विभागों के नए कार्य होंगे।

Related posts

उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह लेगा धामी शपथ, साथ ही नए मंत्री भी लेंगे शपथ

admin

मैं हूं मोदी का परिवार : विपक्ष का विरोध हास्यास्पद अवधेश कुमार

मिडी ड्रेस को स्टाइल करना है आसान, बस इन बातों का रखें ध्यान

admin

Leave a Comment