पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण पर आभार जताया  

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका एवं मिनी कार्यकत्री कर्मचारी संगठन ने मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण की मांग पूरी होने पर सोमवार को सरकार का आभार जताया है। बैठक में इस उपलब्धि के लिए प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी को सम्मानित किया है। सुमाड़ी में आयोजित संघ की बैठक में जखोली ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव कर राजेश्वरी राणा को पुन: ब्लाक अध्यक्ष, मुन्नी रावत को उपाध्यक्ष, संगीता रावत को कोषाध्यक्ष और विजय बागड़ी को सचिव चुना गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने संगठन की उपलब्धियां गिनाते हुए सभी से शीघ्र सदस्यता शुल्क जमा करने को कहा है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं से संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम करने की अपील की है। इस अवसर पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन खंडूड़ी के साथ ही समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया है।

Related posts

सीएम धामी ने किया  उत्तराखण्ड बोर्ड के हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया  

admin

उत्तराखंड में कोरोना के 136 नए केस

मेकअप का जरूरी हिस्सा हैं ब्लश, स्किन टोन के अनुसार करें इसका चुनाव

Leave a Comment