उत्तराखण्ड क्राइम

बागेश्वर उपचुनाव में 19 लाख की शराब पकड़ी, इतने लाख का कैश-चांदी और चरस भी जब्त

बागेश्वर। सीईओ वी षणमुगम ने कहा बताया कि बागेश्वर उपुचनाव में 1.83 लाख की रकम जब्त की जा चुकी है। 18.96 लाख की 3350 लीटर शराब जब्त की गई है। 3.58 लाख की चरस जब्त की गई। सात लाख की 11.55 किलो चांदी जब्त हुई। अवैध शराब, नशे से जुड़ी 11 एफआईआर की गई। बताया कि उपचुनाव में 15 संवेदनशील बूथ हैं। नौ बूथ ऐसे हैं, जहां संचार का कोई माध्यम नहीं है। वहां वायरलेस से काम लिया जा रहा है। कुल 240 शिकायतें प्राप्त हुई थी। सभी का निस्तारण कर दिया गया है। 217 शिकायतें सही पाई गई। कुल नौ क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। बताया कि अभी तक आचार संहिता उल्लंघन पर दो मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मालूम हो कि बागेश्वर उपचुनाव के लिए रविवार को शाम पांच बजते ही प्रचार-प्रसार का शोर थम गया था । उपचुनाव के लिए पांच सितंबर यानि कल मंगलवार को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई दिग्गजों ने ताकत झोंकी।

Related posts

सीएम धामी ने होटल यशैल सेण्टर(रेडिशन ब्लू) में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय निवेश कान्क्लेव में प्रतिभाग

हल्द्वानी : कुमाऊं में लैंड फ्रॉड के 13 मामलों में दर्ज होंगे मुकदमे

पॉक्सो एक्ट का आरोपी मऊ यूपी से गिरफ्तार, नाबालिग को छुड़ाया

Leave a Comment