उत्तराखण्ड

जमीन फर्जीवाड़े के केस में फरार दस हजार इनामी गिरफ्तार

देहरादून। जमीन फर्जीवाड़े के मुकदमे में वसंत विहार क्षेत्र से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसओजी और वसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की एक महिला साथी पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है। आरोपियों ने एक महिला के मृत पति को जीवित दर्शाकर जालसाजी कर जमीन की रजिस्ट्री की थी। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता में इनामी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि एक जनवरी 2023 को चंद्रकांता सिंधवानी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि आशिमा भंडारी और अशोक कुमार नाम के जालसाजों ने उनके पति की जमीन को धोखाधड़ी कर बेच दी है। इसके लिए उन्होंने उनके पति ठाकुर दास सिंधवानी को जीवित दर्शाकर रजिस्ट्री की थी। इस मामले में पुलिस ने आशिमा भंडारी को 14 मई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अशोक कुमार निवासी टी-एस्टेट बंजारावाला फरार चला रहा था। आरोपी अशोक कुमार मूलरूप से नगरी जादू, नूरपुर, चांदपुर बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को फव्वारा चौक नेहरू कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

Related posts

वर्दी की धौंस दिखाकर दुकानदार से रुपए लेने वाला  सिपाही निलंबित

ब्लैक कलर में बला की खूबसूरत दिखीं अनुष्का सेन

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश  

admin

Leave a Comment