पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

हरेला पर्व पर संस्थाओं ने रोपे पौधे

रुड़की। हरेला पर्व पर कस्बे के आरएनआई इंटर कालेज, बीड़ी इंटर कालेज, थाना प्रांगण, नगर पंचायत समेत कई जगहों पर पौधारोपण किया गया। आरएनआई इंटर कॉलेज में पौधारोपण करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामपाल ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। कहा कि वृक्ष हमारे जीवन रक्षक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाकर अपनी जिम्मेदारी से अलग न हों बल्कि उनका उचित संरक्षण भी आवश्यक है। इस मौके पर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्य अशोक आर्य, सचिन धीमान, ऋषिपाल, प्रवीण गर्ग, शर्मिला नागर, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

विधायक के जन्मदिन पर 110 यूनिट रक्तदान किया  

सीएम धामी ने किया मुख्य सेवक सदन में किया 8275.51 करोड़ की 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

डीएम गहरवार ने  यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारी का जायजा लिया

Leave a Comment