पर्वत संकल्प
Uncategorized

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। घर के बाहर निकली युवती को नशीला पदार्थ सुंघा कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया हैं। ऋषिकेश हायर सेंटर में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व रात के समय घर के बाहर निकली 20 वर्षीय युवती को एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर अवस्था में युवती सुबह के समय घर के बाहर पड़ी थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उसे ऋषिकेश स्थित हायर सेंटर में उपचार के लिए ले गए थे। परिवार ने बताया कि हायर सेंटर में भी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

मोटोरोला ने दुनिया के पहले ट्रू कलर कैमरा और डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया अपना बहुप्रतीक्षित एज 50 प्रो फोन

अनियंत्रित जनसंख्या और  बेकाबू भ्रष्टाचार भारत के विकास की राह में दो सबसे बड़े रोड़े  : आशा सिंह

admin

विभागीय भूमि पर चिन्हित अतिक्रमण को नोटिस देकर सीधे करें कार्रवाई : डीएम

Leave a Comment