पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी 25 मई को उत्तराखंड को देंगे वंदे भारत ट्रेन की सौगात

Parvatsankalp,19,05,2023

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई के दिन प्रधानमंत्री के कर-कमलों से उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी। उन्होंने इस अभूतपूर्व सौगात के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार जताया। पीएम मोदी आनलाइन के जरिए इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

Related posts

स्वदेश दर्शन योजना में सराहनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड सम्मानित

आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है पालक, इससे बनाकर खाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स

देहरादून : पलटन बाजार में आग

admin

Leave a Comment