पर्वत संकल्प
Uncategorized

टनकपुर क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियां लापता

चम्पावत,11,03,2023

टनकपुर क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई। लापता लड़कियों में से एक के पिता ने तीनों नाबालिगों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबकि तीनों की लोकेशन बरेली मिली है। जिसके बाद लोकल पुलिस को सूचना दे दी गई है। शारदा चुंगी निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार रात पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक नाबालिग पुत्री के साथ दे अन्य लड़कियां अचानक कहीं गुम हो गई हैं। काफी खोजबीन के बाद तीनों का जब कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस से सहायता मांगी है। बताया कि शाम के समय से तीनों घर से लापता हुई हैं। बताया कि उसकी बेटी के साथ दो अन्य नाबालिग किशोरी भी लापता है। जो उसकी साथी हैं। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। तीनों की लोकेशन ट्रैस की गई जो कि बरेली में मिली है। जिसके बाद लोकल पुलिस को सूचित किया गया है। बरेली पुलिस ने तीनों को शाम तक बरामद करने की बात कही है।

Related posts

क्रिसमस पर्व के अवसर पर देहरादून के विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लड शुगर और दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह जूस

admin

Leave a Comment