उत्तराखण्ड

दिव्यांगों ने संघ के पूर्व महासचिव जोशी को किया याद

बागेश्वर, parvatsankalp,03,12,2022

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए किये गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान स्व. जोशी की स्मृति में दृष्टि दिव्यांगों को कंबल बांटे

शनिवार को दिव्यांगों समेत मौजूद लोगों ने संघ के पूर्व महासचिव रहे स्व. डीके जोशी के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी का संचालन करते हुए चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि स्व. जोशी ने दिव्यांगता के बाद भी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, पेंशन, ब्रेल लिपि प्रशिक्षण, सरकारी पद समायोजन दिव्यांगों का विवाह समेत सामाजिक सरोकारों वाले कार्य किए। डॉ. जेसी दुर्गापाल ने जोशी को निस्वार्थ सेवाभाव से समर्पित व्यक्तित्व बताया। इसके अलावा जोशी के सानिध्य में काम करने वाले जमशेद सिह, उमेश भट्ट, स्वाति तिवारी, विपिन कांडपाल ने उन्हें याद किया। यहां डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अल्मोड़ा के जीएस मनराल, एसएस मनराल, प्रदीप जोशी, अफराज अहमद, तनुज भट्ट, मंजू चौहान, हेम खुल्बे, आदित्य यादव, माही, अरुण कुमार, भुवन जोशी, रश्मि डसीला आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिह अधिकारी ने की।

Related posts

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना कार्यक्रम में सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

admin

सीएम धामी ने पीएम किसान कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान सम्मेलन और 17 वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर वीसी के माध्यम से प्रतिभाग

मंगलौर में जाम ने छुड़ाया पसीना

Leave a Comment