पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए खतरनाक

हरिद्वार, Parvatsankalp,08,11,2022

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्तरी हरिद्वार में चलाए गए जागरूकता अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने किया। पार्षद ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण व मानव जीवन के लिए खतरनाक है। वर्तमान परिस्थितियों में मानवीय जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के चलते गंभीर रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है। भाटी ने कहा कि हम सबको कपड़े व जूट के बैग का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के कार्य में करना चाहिए। सफाई निरीक्षक विकास छाछर और मनोज कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का अधिक प्रयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करना होगा। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, हिमांशु राणा, चन्द्रशेखर, अजय राजपूत, शिवम, संजीव पाल, मुकेश कुमार, निशु श्रीवास्तव, अनुज उपाध्याय, निशा, राधिका यादव, मंजू सैनी, कमलेश शर्मा, शंकुतला आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हिमाचल प्रदेश : भारी बारिश से अटल टनल में जलभराव, कई मकान व गोशालाएं क्षतिग्रस्त, 27 सड़कें ठप

नौकरियों में चयन प्रक्रिया का समय कम से कम किया जाएगा: सीएम  

प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी से लौटने के बाद एसडीआरएफ के जवानों का मुख्यमंत्री ने किया अभिनंदन

admin

Leave a Comment