पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

देहरादून में पांच सौ रुपये के नकली नोट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़

देहरादून, parvatsankalp,03,11,2022

रायपुर थाना पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। मंडावर जिला बिजनौर के दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ हजार के नकली नोट मिले हैं। आरोपी नकली नोट आधी कीमत पर परिचितों को बेच रहे थे। आरोपियों के पास से मिले नकली नोट 500 रुपये के हैं।
रायपुर थाना पुलिस को भनक लगी कि थाना क्षेत्र में नकली नोट चलाने वाले गैंग से जुड़े आरोपी घूम रहे हैं। दरोगा राजीव धारीवाल टीम संग रायपुर स्थित शराब ठेके के पास पहुंचे। वहां से अवनीत कुमार (30) निवासी खानपुर माधो, मंडावर और विनय कुमार (23) निवासी रतनपुर, मंडावर जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 500 रुपये वाले कुल नौ हजार कीमत के नकली नोट मिले। आरोपी कुछ संदिग्धों से संपर्क कर उन्हें नोट देने आए थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को उन्होंने नकली नोट दे भी दिए थे। आरोपियों के खिलाफ नकली नोट के अवैध कारोबार को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी निकली नोट उस पर दर्ज कीमत से आधे के असली नोट देकर बेच रहे थे।

Related posts

उत्तराखंड : फ्री राशन पर उत्तराखंड में मई में गहरा सकता है संकट, निशुल्क गेहूं, चावल-चीनी को तरसेंगे लाभार्थी

25 मई तक श्री बदरीनाथ पौने चार लाख, केदारनाथ साढे तीन लाख, गंगोत्री दो लाख, यमुनोत्री डेढ़ लाख, श्री हेमकुंट साहिब 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे।

admin

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं : मुख्यमंत्री

Leave a Comment