पर्वत संकल्प
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों संग मनाई दीपावली

देहरादून, parvatsankalp,23,10,2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का जन्म दिन

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं  जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव से भेंट

admin

सीएम धामी ने किया स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 में प्रतिभाग

Leave a Comment